जम्मू। आईपीएल-6 में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दूसरे मुकाबले में भी पुणे वारियर्स की ओर से आलराउंडर परवेज रसूल के मैदान पर न उतरने से राज्य के क्रिकेट प्रेमियों को मायूसी हुई। चैंपियंस ट्राफी की प्रस्तावित तीस खिलाड़ियों की सूची में परवेज का नाम आने से उत्सुक राज्यवासियों को किंग्स इलेवन के खिलाफ परवेज के खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पुणे वारियर्स भी अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है।
रविवार की छुट्टी होने के कारण परवेज को आईपीएल में देखने की क्रिकेट प्रेमियों ने सभी तैयारियां कर रखी थीं। राज्य से किसी पहले खिलाड़ी के आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर देखने को हर कोई उत्सुक था। क्रिकेट प्रेमियों ने दिन भर अपने सभी काम निपटा कर शाम के मुकाबले के लिए समय निकाल लिया था लेकिन किंग्स इलेवन के खिलाफ पुणे वारियर्स के मैदान पर न उतरने से सारी तैयारियां धरी रह गईं। क्रिकेटर बशीर अहमद ने कहा कि पुणे वारियर्स अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। उसे परवेज जैसे आलराउंडर को अगले मुकाबले में राजस्थान रायल्स के खिलाफ उतारना चाहिए। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जलवे दिखाने में दम रखते हैं। रोहित कुमार ने कहा कि परवेज के पहले दो मैचों में बाहर रहने से मायूसी तो हुई है, मगर उम्मीद है कि अगले बचे हुए मुकाबलों में परवेज मैदान पर उतरकर राज्य का नाम रोशन करेगा। उल्लेखनीय है कि आईपीएल में पुणे वारियर्स को अभी 13 मुकाबले खेलने बाकी हैं। दो में वह हार चुका है। रविवार को पंजाब से मिली हार।