जम्मू। अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता के तहत जोन गांधीनगर के स्कूलों के बीच भी कांटे की टक्कर रही। गांधीनगर जोन के स्कूलों ने कबड्डी, खो-खो और बालीवाल में अपनी दावेदारी पेश की। मुकाबलों में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चौदह साल से कम आयु वर्ग के कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में गवर्नमेंट हाई स्कूल डिगियाना ने मिडिल स्कूल डिगियाना कैंप को 32-28 से जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में मिडिल स्कूल रेलवे ने मिडिल स्कूल नरवाल बाला को 12-5 से हराया।
17 साल से कम आयु वर्ग के कबड्डी मुकाबलों के पहले सेमीफाइनल मैच में हाई स्कूल डिगियाना ने हायर सेकेंडरी स्कूल बाहु फोर्ट को 29 अंकों जबकि दूसरे सेमीफाइनल में हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी ने हाई स्कूल चौहादी को 12 अंकों से हराया। इससे पहले बाहु फोर्ट ने एचएसएस छन्नी हिम्मत और एचएस चौहादी ने एचएस कालूचक्क को हराया। 17 साल से कम आयु वर्ग के लड़कों के खो-खो मुकाबलों में एचएस डीली ने एचएस कालूचक्क को चार अंकों, एचएसएस गांधी नगर ने एचएसएस छन्नी हिम्मत को चार अंकों, एचएस खन्ना चड़गाल ने एचएस डीली को दो अंकों और एचएसएस गांधी नगर ने एचएसएस बाहु फोर्ट को हराया। 14 साल से कम आयु वर्ग के मुकाबलों में एमएस मजहीन ने एमएस गांधी नगर को पांच अंकों, एमएस वाल्मीकि बस्ती ने एचएसएस बाहु फोर्ट को चार अंकों और कालूचक्क ने एमएस मजीन को पांच अंकों से हराया। 17 साल से कम आयु वर्ग के वालीबाल मुकाबलों में एचएस कालूचक्क ने एचएसएस सुरुंसर को 2-1 (25-23, 25-17 और 15-11) से हराया। मैचों में चमेल सिंह, दलबीर कौर, ए राज शर्मा, सतवीर कौर, लता शर्मा, जसबीर सिंह, सुनीता रानी, नाजिया अख्तर, रेणू बाला, संतोष कुमारी आदि ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।