एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारी पर रास्ता रोक कर हमला बोला

Jammu Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। बरनाई क्षेत्र में चार युुवकों ने एक व्यापारी सतीश कुमार निवासी बरनाई रोड का रास्ता रोेककर हमला बोल दिया और पीटना शुरू कर दिया। हमलावर व्यापारी से रुपये की मांग कर रहे थे। किसी तरह सतीश हमलावरों के चंगुल से निकलकर चिनौर चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने हमले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन के बाद चार युवकों अजय खजूरिया निवासी बरनाई, सुनील कुमार और संजीव कुमार निवासी बनतालाब और विक्रांत शर्मा निवासी मस्तगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार सतीश कुमार दोपहर को तीन बजे अपनी गाड़ी में दोस्त प्रदीप कुमार के साथ बरनाई रोड स्थित घर जा रहा था। गर्मी के कारण सड़क पर सन्नाटा था। अचानक एक कार (जेके02एटी-8055) ने बनतालाब के नजदीक उसकी कार को रोक दिया। इस कार से चार युवक बाहर निकले और रुपये मांगने लगे। रुपये देने से मना करने के बाद सभी ने उस पर हमला बोल पीटना शुरू कर दिया। उससे रुपये छीनने का प्रयास किया। किसी तरह वह इनके चंगुल से निकल पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने 107/51 के तहत मामला दर्ज कर लिया। इसकी रिपोर्ट फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट महेश शर्मा की कोर्ट में पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें