एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब मनचाहा कैरियर बनाएंगे होनहार

Jammu Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी आईएएस, डाक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं। 96.8 फीसदी अंक हासिल करने वाले शौर्य प्रताप सिंह कैरियर के रूप में डाक्टर पेशे को अपनाना चाहता है। 96.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले सोमित शर्मा की पसंद भी डाक्टर बनना ही है। 95.6 फीसदी अंक हासिल करने वाली कनिका देवली इंजीनियर बनने के बाद आईएएस के लिए ट्राई करना चाहती है। आकृति सुरेश भी आईएएस अफसर बनना चाहती है। 96 फीसदी अंक हासिल करने वाले ऋषभ भार्गव कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। रवीना पंडिता 94.8 फीसदी अंक हासिल करने के बाद अब डाक्टर बनना चाहती है। सन्ना परमार की कैरियर के रूप में इंजीनियर पेशे को अपनाना चाहती है। आरशी पट्टू 95.4 फीसदी अंक हासिल करने के बाद और सांकाक्षा शर्मा 94.6 फीसदी अंक हासिल करने के बाद डाक्टर बनने को प्राथमिकता दे रही है। वहीं आर्मी पब्लिक स्कूल कालूचक्क के छात्र कुलविंद्र सिंह 91.8 फीसदी अंक हासिल करने के बाद सेना में तकनीकी अधिकारी बनना चाहते हैं। अनमोल 89 फीसदी अंक हासिल करने के बाद अब एमबीए करना चाहती है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें