एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इक्कीस मवेशियों सहित एक गिरफ्तार किया

Jammu Updated Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। शहर से अवैध तरीके से मवेशियों को श्रीनगर ले जाने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है। मंगलवार को सतवारी पुलिस ने 21 मवेशियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी आरएस पुरा निवासी नजीर अहमद के खिलाफ एफ आईआर नंबर81/2013 और धारा 188 आरपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी का ट्रक सीज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली कि आरएस पुरा निवासी नजीर अहमद अपने ट्रक नंबर जेके 02 एएच 1497 में अवैध रूप से पशु लेकर श्रीनगर जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपी को रोका तथा उसके कब्जे से 21 मवेशियों को रिहा करवाया। इससे पहले भी पशु तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस के लिए पशु तस्कर कई बार दिक्कतें भी पैदा करते हैं। झज्जर कोटली, नगरोटा, बन तालाब और दोमाना इलाके में पशु तस्करों के आए दिन मामले सामने आते हैं। कुछ दिन पहले झज्जर कोटली में पशु तस्करों ने एक चालक की मौत होने पर जमकर बवाल किया था, जिसमें पुलिस तथा लोगों के बीच जमकर पथराव भी हुआ था। पुलिस ने मामले को शांत किया तथा कुछ को हिरासत में लेकर कार्रवाई की थी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें