एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गार्ड ने इंस्पेक्टर बताकर शादी रचाई

Jammu Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। गंग्याल पुलिस ने एक नवविवाहिता की शिकायत पर एक्साइज विभाग के गार्ड गगनदीप सिंह के खिलाफ दहेज मांगने और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि करीब सात महीने पहले उसकी शादी गगनदीप से हुई। गगनदीप ने उसे और उसके घर वालों को बताया कि वह एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर है। बेहतर पद पर होने के कारण घर वालों ने उसकी शादी गगनदीप से कर दी। शादी के बाद पता चला कि गगनदीप दरअसल विभाग में गार्ड है। उसने शादी रचाने के लिए झूठ कहा। खुद को इंस्पेक्टर बताकर शादी करने के बाद उसने दहेज की भी मांग शुरू कर दी। गगनदीप के रहन-सहन और ठाठ-बाट को देखकर घर वाले भी झांसे में आ गए कि शायद वह इंस्पेक्टर ही होगा। झूठ का पता चलने के बाद जब उससे पूछा गया तो उल्टे गलती मानने की बजाय प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी के दौरान ही काफी खर्च किया गया और मायके वालों से जो बन पड़ता है, उतना दहेज दिया। इसके बावजूद दहेज की मांग और प्रताड़ना बढ़ती गई। एसएसपी जम्मू अतुल गोयल से भी मुलाकात की गई। प्रताड़ना से तंग आकर गंग्याल पुलिस थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के बाद एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने 498-ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। गगनदीप को फिलहाल हिरासत में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें