एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रोजेक्टों को नहीं मिल पाई गति

Jammu Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रियासत में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के दावे रोज किये जा रहे हैं। मगर सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। रेशमघर स्थित एम्स की तर्ज पर 62 माह बाद शुरू किये गए सुपर स्पेशलिटी औपचारिक तौर पर अभी भी सिर्फ ओपीडी तक ही सीमित है। इस बड़े प्रोजेक्ट में अभी तक ब्लड बैंक, लेबोरेटरी, आक्सीजन, वेंटिलेटर सहित अन्य कई जरूरी सुविधाएं गायब हैं। जिस कारण मरीजों को लेबोरेटरी टेस्ट सहित अन्य जांच के लिए जीएमसी का ही रुख करना पड़ रहा है। सुपर स्पेशलिटी में कार्डियोलाजी, कार्डियो सर्जरी, नेफरोलाजी, यूरोलाजी, कार्डियो सर्जरी और न्यूरो सर्जरी की सिर्फ ओपीडी ही शुरू हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत मई माह में केंद्रीय मंत्रालय और राज्य सरकार के दबाव के बाद किसी तरह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ओपीडी को शुरू किया गया था, लेकिन डेढ़ माह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी ओपीडी ही चल रही है। अस्पताल में किसी भी मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा है। मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था जीएमसी में ही रखी गई है। प्रोजेक्ट में पैथोलाजी, माइक्रो बायोलाजी, बायो केमिस्ट्री लैब को पूरी तरह से विकसित नहीं किया जा सका है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ताज मोहिउद्दीन का कहना है कि सुपर स्पेशलिटी के लिए कई आधुनिक मशीनें बाहर से आ रही हैं, जिन्हें जल्द स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें