जम्मू। केएल सहगल हाल में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की समर बाल वर्कशाप का समापन हुआ। इसमें बाल कलाकारों ने मंच पर प्रतिभा के रंग बिखेरे। उन्हें चित्रकारी के अलावा थियेटर की बारीकियां सिखाई गईं। हास्य नाटक में बच्चों ने श्रोताओं को लोटपोट किया। इसके अलावा नृत्य में भी बच्चों ने जलवे दिखाए।
समापन समारोह में बच्चों ने डा. सुधीर महाजन के निर्देशन में अंग्रेजी और हिंदी में दो नाटकों का मंचन किया। इसमें बच्चों ने दिखाया कि अगर उन्हें प्रोत्साहन मिले तो वे किसी से कम नहीं। नाटक में पर्यावरण के घटते स्तर पर कटाक्ष किया गया। वर्कशाप में अर्जुन महाजन, श्वेता शर्मा, आयरन चौधरी, अनीशा चौधरी, संयम गुप्ता, ध्रुव गौतम, मान्य शर्मा, आर्यवीर शर्मा, निर्भय खजूरिया, अर्णव शर्मा, सामर्थ, भावार्थ, साहिल चौधरी, आरशी कोहली, श्रेया कोहली, अर्जुन शर्मा, आयरन महाजन, पुनिका कोहली, भारत अबरोल, नंदिता शर्मा शामिल रहे। मान्य शर्मा की प्रस्तुति को सराहा गया। इस दौरान रोहित बान की कोरियोग्राफी में बच्चों ने वैदिक मंत्र पर नृत्य की प्रस्तुति दीं। अकादमी की अतिरिक्त सचिव सविता बख्शी ने बाल कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नया प्लेटफार्म मिलता है।