एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झमाझम बारिश से भीगा शहर

Jammu Updated Fri, 28 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रियासत में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। वीरवार सुबह शहर और अन्य जिले जोरदार बारिश से भीग गए। पिछले चौबीस घंटों के दौरान सबसे ज्यादा 62.2 मिमी बारिश कटड़ा में दर्ज की गई। बारिश का सीधा असर तापमान पर हुआ और दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं मौसम विभाग ने साफ किया है कि मौसम की मेहरबानी आगे भी जारी रहेगी। अगले चौबीस घंटों के दौरान रियासत के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। छत्तीस घंटों के दौरान रियासत के इक्का दुक्का स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है। वीरवार सुबह छह बजे के करीब शहर और आसपास के इलाकों में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जम्मू में 21.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश का सीधा असर तापमान पर हुआ। जोरदार बारिश के कारण जम्मू में वीरवार का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम की मेहरबानी बुधवार रात को भी जारी रही और पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उसके बाद आसमान पर पूरा दिन बादल छाए रहे। पिछले चौबीस घंटों के दौरान बनिहाल 5.5 मिमी, बटोत में 6.1 मिमी और भद्रवाह में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सुहावने हुए मौसम का मजा लेने के लिए काफी संख्या में लोग परिवार समेत घरों से बाहर निकले हुए थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें