एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

यात्रियों पर लाठीचार्ज की निंदा

Jammu Updated Mon, 01 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। राष्ट्रवादी शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अमरनाथ यात्रियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रियों को सभी उचित सुविधाएं मुहैया करवाने पर जोर दिया। इसके अलावा लंगर वालों को जायज कीमतों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यात्रियों के साथ भविष्य में ऐसी घटनाएं होती हैं तो इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपप्रधान राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यात्रियों को सरकार के कुप्रबंधन का शिकार होना पड़ रहा है। हजारों यात्री बेस कैंपों तक बिना पंजीकरण के कैसे पहुंच रहे हैं। यह पहले से सुनिश्चित किया जाना चाहिए, न कि भोले के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले यात्रियों पर बल प्रयोग किया जाए। यात्रियों तक यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां नहीं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि यात्रियों की सेवा के लिए पहुंचे लंगर वालों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें