एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीरी युवकों की मौत के विरोध में बाजार बंद

Jammu Updated Wed, 17 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। कश्मीर के दो युवकों की मुंबई और राजस्थान में मौत होने से श्रीनगर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। सोमवार को श्रीनगर के डाउन-टाउन और गांदरबल क्षेत्र में बाजार बंद रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। क्षेत्र के लोग हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों राज्यों की पुलिस के साथ वह संपर्क में है। संबंधित राज्यों की पुलिस जांच कर रही है। जरूरत होगी तो पुलिस टीम को मुंबई भी रवाना किया जाएगा।
श्रीनगर में पूर्वान्ह करीब 11 बजे युवाओं की एक टोली बाजार में अचानक पहुंची और गाड़ियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में दुकानें एवं अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। बैंकों का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

पुलिस ने इन युवकों का पीछा करके उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। बाद में सभी युवक दोबारा जमा हुए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बाद में युवकों को खदेड़ दिया। गांदरबल और नवाबाजार क्षेत्र में तनाव के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुुंबई में कश्मीरी युवक परवेज अहमद तेली की हत्या की गई है। तेली सेल्समैन था और उसे मुंबई से गोवा जाना था। अचानक वह 6 जुलाई को लापता हो गया और बाद में उसका शव मिला। शरीर पर चोट के निशान थे। इसके अलावा आबिद निवासी लरसन की राजस्थान के उदयपुर शहर में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसके रिश्तेदार उदयपुर के लिए रवाना हो गए हैं। शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन राज्यों की पुलिस के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें