एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साइकिल सवार तेज रफ्तार बस ने कुचला

Jammu Updated Tue, 30 Jul 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सोमवार को नई बस्ती में सुबह आठ बजे पंजाब रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसी पहुंचाया, जहां देर शाम अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। जीएमसी भेज दिया। उधर, बस को सीज कर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक सुबह आठ बजे विक्रम चौक से सतवारी पंजाब रोडवेज की बस पीबी 07 पी 8453 जा रही थी। इसी दौरान भौर कैंप वार्ड नंबर दो निवासी जगपाल साइकिल से नई बस्ती से काम करने के लिए गुजर रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। जगपाल की साइकिल के परखच्चे उड़ गए। वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने घायल को जीएमसी पहुंचाया। उसे इमरजेंसी में रखा गया। उधर, पुलिस बस को थाने ले आई और चालक सुरजीत सिंह निवासी बरनाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 279/337 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन घायल की मौत के बाद पुलिस के मुताबिक आरोपी पर लगाई गई धाराएं बदल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें