एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुनिंदा विभागीय मुलाजिमों को ही कर्फ्यू पास जारी

Jammu Updated Tue, 13 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। कर्फ्यू में बिजली और पीएचई विभाग के अधिकारियों और मुलाजिमों को गिने-चुने पास ही जारी होने से कोई बड़ी ढांचागत खराबी आने पर आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन से विभाग के सभी अधिकारियों तो दूर गिने-चुने अधिकारियों और स्टाफ के सदस्यों को ही कर्फ्यू पास जारी हुए है। इस वजह से सोमवार को बड़ी संख्या में मुलाजिम सरकारी दफ्तरों में भी नहीं पहुंच पाए। नाम न छापने की तर्ज पर इन विभागों के मुलाजिमों ने बताया कि कर्फ्यू पास जारी न होने की वजह से वे ड्यूटी पर नहीं जा पाए। बिजली और पीएचई विभाग के अलावा सीएपीडी और अन्य विभागों का भी ऐसा ही हाल रहा और विभागों के अधिकतर सरकारी मुलाजिमों की कर्फ्यू में छुट्टी ही रही। वहीं बिजली विभाग के ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर गुरबचन सिंह का कहना है कि प्रशासन की ओर से बिजली विभाग के जरूरी स्टाफ को कर्फ्यू पास जारी हुए हैं। इससे काम चलाया जा रहा है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि के बंद होने की वजह से ओवरलोड कम है। सोमवार को तो कोई बड़ी ढांचागत समस्या पेश नहीं आई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें