एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एलओसी-आईबी का गृह सचिव ने दौरा किया

Jammu Updated Sat, 17 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू /आरएस पुरा। भारत-पाक सीमा पर लगातार सीज फायर के उल्लंघन, घुसपैठ के प्रयास की बढ़ती घटनाओं और किश्तवाड़ हिंसा के बाद कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे। गृह सचिव ने बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर जम्मू में भी बीएसएफ आईजी एसएस तोमर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बरसात के कारण पैदा हुई स्थिति और आईबी पर मौजूदा हालातों की जानकारी हासिल की। कमांडेंट जीएस धालीवाल ने सीमा की स्थिति की रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया कि सीमा पर सीज फायर के उल्लंघन और पाक सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की जा रही है। घुसपैठ को रोकने के लिए भी जवान मुस्तैद हैं। गृह सचिव ने बीएसएफ जवानों से भी मुलाकात की। बार्डर पर मौजूदा स्थिति की बीएसएफ डीआईजी एनएस जम्वाल ने रिपोर्ट पेश की। सुबह गृह सचिव सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम के साथ 10:50 पर जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से वह सीधा आरएस पुरा सेक्टर में आक्ट्राय पोस्ट गए और सीमा पर जायजा लिया। वहां उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर पाक को कड़ा जवाब दिया जाएगा। स्नाइपर राइफल से पाक क्षेत्र से फायर करने पर कहा कि इस संबंध में पाक को अवगत करवाया है। उन्होंने जम्मू में पलौड़ा स्थित फ्रंटियर हेडक्वार्टर मेें जवानों से बैठक भी की। दोपहर ढाई बजे बैठक के बाद उन्होंने गेस्ट हाउस में केंद्रीय गृह मंत्रालय और राज्य गृह विभाग के अधिकारियों से भी बैठक की। शाम को चैंबर आफ कामर्स कार्यालय में व्यापारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें