एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिकागो से आएगी रोटरी की जांच टीम

Jammu Updated Sun, 08 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। छन्नी रामा स्थित रोटरी इनर व्हील होम में छह बच्चियों के साथ बलात्कार मामले में रोटरी क्लब हेडक्वार्टर शिकागो से टीम जम्मू पहुंचेगी, जो कि यहां अपने स्तर पर जांच करेगी और सभी रोटेरियन और सदस्यों से पूछताछ करेगी। इस सारे प्रकरण के बाद टीम कई अहम फैसले ले सकती है। हालांकि जिला प्रशासन ने होम में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है लेकिन शिकागो से आने वाली टीम जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू क्लब में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुए प्रधान और रोटेरियन सवालों में घिर गए और कई बार भड़क उठे। फिलहाल प्रधान सुनील जैन और अन्य पदाधिकारियों ने सारे प्रकरण की निंदा करते हुए गलती को स्वीकारा तथा दोषी को फांसी देने की बात कही। प्रधान सुनील जैन ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए सफाई देने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि होम में रोटरी के दो सदस्य तैनात होते हैं।
बाकी कामकाज बोर्ड के सदस्य देखते है। इनमें अधिकतर सिविलियन शामिल हैं, जो कि खाना पकाने से लेकर अन्य चीजों का ध्यान रखते हैं लेकिन पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवालों में रोटेरियन घिर गए और जवाब देने में असमर्थ रहे। पत्रकारों ने होम पर निगरानी, जांच के बारे में उन्हें पता था या नहीं, बालिकाओं ने पहले जब छेड़छाड़ की शिकायत की तो क्या कार्रवाई हुई। शिकायत को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया, उसके बाद कितने लोगों से पूछताछ की गई। खुद रोटेरियन ने पुलिस को इसकी सूचना क्यों नही दी, रोटेरियन के सदस्यों की रोजाना क्या देखरेख होती थी आदि सवाल पूछकर उलझन में डाल दिया।
विज्ञापन

रोटेरियन घुमा फिराकर जवाब दे रहे थे। कई मिनट की बहस के बाद पदाधिकारियों ने खुद के हाथ बंधे बताते हुए गलती को स्वीकारा और दोषी पाए जाने वालों को फांसी देने की बात कही। फिर घिनौना काम होने पर पदाधिकारियों से उनके द्वारा इस्तीफे क्यों नहीं दे दिए गए, पूछने पर भी पदाधिकारी बिफर पड़े। इस मौके पर वीके टंडन, वीके शर्मा, विजय कपूर और गुरशरण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें