एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राजोरी और कटड़ा के लिए स्पेशल बसें भेजीं

Jammu Updated Tue, 01 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से यात्रियों को कम से कम परेशानी हो इसके स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट (एसआरटीसी) ने खास व्यवस्था की। राजोरी और कटड़ा के लिए स्पेशल बसें रवाना की गई है। इसके बावजूद दूसरे राज्यों की बसों में दबाव नजर आया। स्टेट ट्रांसपोर्ट की ओर से किए गए प्रबंध यात्रियों की संख्या के आगे नाकाफी रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, हड़ताल में सभी प्रकार के वाहन बंद होने से स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट ने पहल की। राजोरी के लिए चार अतिरिक्त बसें भेजी गई। इसके बाद नवाशहर के लिए एक, बिश्नाह के दो, कटरा से लिए रोजाना भेजी जाने वाली तीस बसों की संख्या दोगुना कर दी गई। यह व्यवस्था करने के लिए विभाग ने एसआरटीसी के यार्ड सुपरवाइजर दलजीत सिंह को बस स्टैंड में भेजा था, जिन्होंने बसों की यात्रियों के लिए बसों की व्यवस्था की। इसके अलावा एसआरटीसी की इंटर डिस्ट्रिक्ट 60 बसें, इंटर स्टेट 106 बसें तथा न्यूरम की 75 में से 30 बसों को दूसरे राज्यों के लिए रवाना किया गया है। रेलवे स्टेशन से एसआरटीसी की रोजाना 50 बसें चलती है। हड़ताल के सोमवार को इसे 60 कर दी गई। इसके अलावा राज्य टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन की भी 10 बसों से थोड़ी राहत मिली। इसके अलावा अमृतसर के लिए रोजाना 30, हरिद्वार के लिए 3, हिमाचल के लिए 10, दिल्ली के लिए 20, चंडीगढ़ के लिए 10 बसों को रवाना किया गया है। इस तरह से सरकारी बसों पर दबाव काफी देखने को मिला है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें