एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कबड्डी में जम्मू, श्रीनगर, राजोरी, कठुआ छाए

Jammu Updated Sat, 05 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा में चल रही 18वीं सीनियर स्टेट गर्ल्स कबड्डी चैंपियनशिप में जम्मू जिला, श्रीनगर, राजोरी और कठुआ कबड्डी की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में यूनाइक पब्लिक स्कूल बनाम गवर्नमेंट हाई स्कूल नगरोटा और शिव पब्लिक स्कूल बनाम हल्का पंचायत बिश्नाह के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर गर्ल्स के पूल ए के मुकाबलों में कठुआ ने श्रीनगर को 18 अंकों से पछाड़कर अगले दौर में जगह बनाई। कठुआ के खिलाड़ियों ने पुलवामा को भी दस अंकों से बाहर किया। कठुआ को रियासी और उधमपुर से वाकओवर मिले। श्रीनगर के खिलाड़ियों ने भी पुलवामा को 16 अंकों से मात दी। श्रीनगर को उधमपुर, रियासी से वाकओवर मिला। पुलवामा को भी उधमपुर और रियासी टीमों से वाकओवर मिला।
पूल बी में जम्मू ने सांबा को 22 अंकों से मात दी। जम्मू के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए राजोरी को 16 अंकों, पुंछ को 28 अंकों से पराजित किया। इसके अलावा राजोरी ने सांबा को 14 अंकों और राजोरी ने ही पुंछ को 27 अंकों से पछाड़ा। लड़कों के नाक आउट मुकाबलों में युनाइक पब्लिक स्कूल ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल फ्लां मंडाल को 27 अंकों से शिकस्त दी। गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल नगरोटा ने एसएसके स्कूल पौनी चक्क को 24 अंकों, पंचायत हल्का बिश्नाह ने क्लब पंचायत पौनीचक्क को 27 अंकों और शिव पब्लिक स्कूल ने विश्व भारती पब्लिक स्कूल को तीस अंकों से पराजित किया। इन मुकाबलों में अजय गुप्ता, अनिल शर्मा, अंकुश गुप्ता, विशाल जंबाल तकनीकी अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें