एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो दिन तक चला मंदबुद्धि लड़कियों का मेडिकल

Jammu Updated Sun, 06 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू । चिल्ड्रन होम की तीन लड़कियों का मेडिकल शनिवार को भी चलता रहा। पुलिस इन लड़कियों का हर किस्म का मेडिकल करा रही है। इसमें उनकी मानसिक स्थिति, शारीरिक विकास और शोषण इत्यादि का मेडिकल शामिल है। गांधीनगर अस्पताल में शुक्रवार से मेडिकल चल रहा है। इनका मेडिकल पूरा होने के बाद अन्य छह लड़कियों का भी मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य नौ लड़कियों के मेडिकल की प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश के कारण कुछ दिन लटक गई थीं। कोर्ट के आदेश मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने दावा किया कि अगली तारीख से पहले अन्य लड़कियों का भी मेडिकल करा लिया जाएगा। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में एडवोकेट सूरज सिंह की याचिका पर छन्नी रामा स्थित चिल्ड्रन होम की अन्य मंदबुद्धि लड़कियों के भी मेडिकल कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया गया 14 लड़कियों में से पांच लड़कियों का ही मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें