एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार पर माहौल बिगाड़ने का आरोप

Jammu Updated Tue, 17 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस पर आधारित गठबंधन सरकार पर जम्मू के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पार्टी का आरोप है कि साल 2008 में हुए श्री अमरनाथ भूमि आंदोलन और राज्यपाल और संघर्ष समिति के बीच समझौते के बावजूद पांच साल बाद पुलिस के माध्यम से आंदोलन में शामिल रहने के आरोप में कुछ युवाओं का कोर्ट में चालान पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में वीरवार को संवाददाता सम्मेलन में शर्मा ने कहा कि पिछले कई साल से जम्मू का माहौल शांतिपूर्ण है और यहां पर राष्ट्रवादी ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। ऐसे में खासतौर से नेशनल कांफ्रेंस यहां के माहौल को बिगाड़ने के लिए समझौते के बावजूद जम्मू के अमरनाथ भूमि आंदोलन में शामिल रहने के केस बना रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा निर्दोष युवाओं को फंसाए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी और अगर ऐसा बंद न हुआ तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ है तो पांच साल चुप रहने के बाद पांचवें साल उसे केस खोलने की याद कैसा आ गई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने अमरनाथ भूमि विवाद के दौरान प्रभावित हुए लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह संघर्ष समिति से समझौते के तहत आज तक प्रभावित लोगों को मुआवजा जारी नहीं कर पाई है। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. हरि ओम और पूर्व विधायक बाली भगत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें