एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हादसों में किशोरी सहित चार की मौत

Jammu Updated Fri, 27 Dec 2013 05:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू / दोमाना। शहर में वीरवार का दिन चार लोगों की मौत के नाम रहा है। अलग - अलग मामलों में किशोरी सहित चार लोगों की मौत हो गई। जर्जर कोटली के नवाबाद इलाके में रहने वाली किशोरी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिल दहला देने वाली एक घटना में जम्मू - अखनूर मार्ग, करन पैलेस के सामने नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीसरे मामले में डिग्यिाना, प्रीत नगर में शटरिंग का काम करते वक्त दो मंजिला से गिरने पर मजदूर की मौत हो गई। इसी तरह से सिद्दड़ा इलाके में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आई एक महिला ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर कोटली थाना अंतर्गत नवाबाद निवासी मोहम्मद राजीव की 14 साल की बेटी नसरीन घर से डेढ़ किलो मीटर दूर लकड़ियां इक्ट्ठा करने के लिए गई थी। वहां अफगान कंपनी की ओर से काम लगाया गया है। सड़क किनारे बिछाई बिजली के तार पर नसरीन का पांव पड़ने से वह करंट से बुरी तरह से झुलस गई। उसकी मौके पर मौत हो गई थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंसाल के अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। दूसरे मामले में डिग्यिाना पुलिस चौकी के अंतर्गत प्रीत नगर इलाके में वीरवार की शाम को दूसरी मंजिल से नीचे गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर मंगल साहू (38) मूलरूप से छत्तीसगढ़, मौजूदा प्रीत नगर इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि दूसरी मंजिल पर शटरिंग करते वक्त मजदूर का पैर फिसलने से वह बुरी तरह से जमीन पर गिरा। शरीर खून से लथपथ हो गया। छोटे भाई और अन्य साथियों ने घायल अवस्था में मंगल साहू को जीएमसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छोटे भाई मंगलू साहू के मुताबिक मंगल कई साल से जम्मू में मेहनत मजदूरी करके अपना तथा परिवार का पेट पाल रहा था। रोजाना की तरह वह वीरवार को इलाके के एक घर में लगाए गए काम पर गया था। करीब 4:15 चार बजे शटरिंग करते वक्त मंगल साहू पैर फिसलने से नीचे आ गिरा और सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौत हो गई।
तीसरे मामले में जम्मू-अखनूर मार्ग पर वीरवार दोपहर को उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों ने नहर में महिला के शव को तैरता देखा। पुलिस को सूचना देने के बाद कुछ युवाओं ने नहर से लाश को किनारे लगाया। महिला की उम्र 45 वर्ष के आसपास है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने करण पैलेस के करीब रणवीर नहर में महिला का शव नहर में तैरते देखा। शव को देखने वालों का नहर किनारे सड़क पर तांता लग गया। राहगीर वाहन रोककर शव देखने उतर गए। चौथे मामले में सिद्दड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुई बत्रा निवासी राखी बीबी (55) की वीरवार को इलाज के दौरान जीएमसी में मौत हो गई। राखी बीबी को बुधवार किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसे जीएमसी पहुंचाया था। वीरवार सुबह 4 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें