एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पोलियो मुक्त होगा जेएंडके!

Jammu Updated Sun, 05 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू-कश्मीर को पोलियो मुक्त बनाने की तैयारियां तेज की गई हैं। पिछले तीन साल में राज्य में कोई नया पोलियो का मामला सामने नहीं आने से केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जेएंडके को पोलियो मुक्त घोषित किया जाएगा। नए वर्ष में 19 जनवरी को शुरू होने जा रहे अभियान के पहले चरण को सफल बनाने के लिए सभी उचित कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें रियासत में 0-5 साल तक के करीब अठारह लाख बच्चों को पोलियो निरोधक ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा जाएगा। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में पहले ही वैक्सीन की खेप भेजी जा रही है। इस साल विस्थापित आबादी अधिक होने से मोबाइल टीमों को भी बढ़ाया गया है। पहले दिन बूथ और अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोर टू डोर अभियान में ईंट भट्ठों, झुग्गी झोपड़ी, विस्थापित गुज्जर बक्करवालों, निर्माण स्थलों और सड़क किनारे बसे श्रमिकों के बच्चों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाएगा। अब तक रियासत में आए अधिकांश पोलियो के मामले दूसरे राज्यों से यहां तक पहुंचे हैं। पल्स पोलियो अभियान को हजारों चिकित्सा कर्मियों के अलावा ट्रांजिट टीमें अलग से बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले बच्चों को कवर करेंगी। बक्करवाल, खानाबदोश बच्चों के लिए मोबाइल टीमें काम करेंगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में देश भर में 41 नये पोलियो के मामले सामने आए थे। इनमें जम्मू का एक मामला भी शामिल था लेकिन यह मामला बाहरी राज्य से यहां तक पहुंचा। बाजीगर बस्ती में एक खानाबदोश परिवार से संबंधित बच्चे में पोलियो की शिकायत पाई गई। वर्ष 2002 से लेकर 2010 तक राज्य में सिर्फ तीन ही पोलियो के मामले पकड़े गए हैं लेकिन ये सभी मामले बाहरी राज्यों से यहां तक पहुंचे। इनमें स्थानीय कोई मामला नहीं था। फैमिली वेलफेयर विभाग के निदेशक डा. बलदेव राज शर्मा के अनुसार दोनों डिवीजनों में उच्चस्तरीय वर्कशाप के अलावा चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें