एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चों ने अभिनय कर दिखाई प्रतिभा

Jammu Updated Wed, 08 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। नटरंग की ओर से चलाई जा रही नौ दिवसीय विंटर वर्कशाप में हिस्सा ले रहे बच्चों ने रविवार को विभिन्न कहानियों के समावेश पर आधारित प्रस्तुति को पेश किया। बच्चों की ओर से खुद चुनी गई आठ कहानियों को पिरो कर कहानी तैयार की गई थी। इस मौके पर नटरंग के निदेशक पद्मश्री बलवंत ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन आठ कहानियों को पिरो कर प्रस्तुति पेश की गई, उनमें ‘द टैलेंट’, ‘कैच द थीफ’, ‘गोपी की गाय’, ‘बीरबल की खिचड़ी’, ‘द विंटर’, ‘द बेस्ट फ्रेंड’, ‘रियलिटी शो’ और ‘सेव ट्रीज’ शामिल थी। प्रस्तुति में हास्य, नैतिकता, भावुकता, ड्रामा और विभिन्न प्रकार का संदेश शामिल था। बलवंत ठाकुर का कहना था कि वर्कशाप के दौरान विभिन्न प्रकार की तकनीकों से रूबरू करवाया गया। इसके अलावा नटरंग की ओर से बच्चों के लिए चिल्ड्रन वीकेंड क्लब को शुरू किया जा रहा है। जिन बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उनमें ओजस्विनी कोतवाल, मानसविनी ओसवाल, भार्गवी राज, गोपी शर्मा, संचिता दुबे, चिराग आनंद, श्रेया गुप्ता, संयम गुप्ता, अर्श विमल, राधिका, अर्यांश विमल, अलीन सिंह, अनुकृति शर्मा, आश्रय शर्मा, मेघा शर्मा, भाव्य रैना, प्रियाल टिक्कू, असमी आनंद, मेहल आर्यन, उदय भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें