एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली, पानी के लिए सड़क पर उतरी पीडीपी

Jammu Updated Mon, 20 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

सांबा। बिजली और पानी की समस्या के हल न होने पर पीडीपी कार्यकर्ता शनिवार को सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने रियासत की सरकार को आम जनता की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में असफल करार दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांबा में लोग बिजली, पानी की किल्लत से परेशान हैं, लेकिन जिला प्रशासन कोई उचित कदम नहीं उठा रहा है। उनका कहना था कि बिजली कब आती है, कब जाती है, इसका कोई समय नहीं है। इसके बावजूद भी लोगों को काफी ज्यादा बिल पकड़ाए जा रहे हैं।
तहसील कार्यालय में लोगों को संबोधित करते पीडीपी के जोनल प्रधान पवन देव सिंह ने कहा कि अब पीडीपी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। वे इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे। रैली में शामिल लोग लिंक बाजार से होते हुए हाईवे जाम करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक लिया। पुलिस अधिकारियों के साथ पीडीपी कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे अपना ज्ञापन उन्हें दे दें। वे इसे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा देंगे। यहां से कार्यकर्ता वापस लौट गए। इस अवसर पर पीडीपी नेता यशपाल शर्मा, हरमेश सिंह सलाथिया, चंद्र सलाथिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें