एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेकेसीए में वित्त घोटाले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

Jammu Updated Wed, 05 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) में करोड़ों रुपये के वित्त घोटाले के संबंध में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने एसएसपी श्रीनगर को जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। कश्मीर क्रिकेट क्लब के अवतार कृष्ण टिक्कू और अन्यों ने जनहित याचिका पेश करके जेकेसीए में वित्त धांधलियों, फंड और संपत्ति के दुरुपयोग की जांच सीबीआई से कराने की अपील की। याचिका में जेकेसीए के चेयरमैन असलम गोनी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम खान, महासचिव अशान अहमद मिर्जा आदि पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने इन सभी पदाधिकारियों को नोटिस भी जारी किया। नोटिस में पूछा गया कि मंडल आधार पर बनी कमेटी को असंवैधानिक क्यों नहीं कहा जाए। न्यायाधीश बंसी लाल भट ने एडवोकेट एमए मखदूमी को जवाब पेश करने केे लिए दो सप्ताह का समय दिया। कोर्ट ने इस बीच एडवोकेट अभिनव शर्मा और एसएस अहमद की दलीलों पर एसएसपी श्रीनगर को रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। जेएनएफ
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें