एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उमर के आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त

Jammu Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कटड़ा। अवैध निर्माणों की सीलिंग पर धर्मनगरी में जारी हड़ताल बुधवार रात समाप्त करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन से सबंधित निर्णायक कमेटी ने वीरवार से व्यवसायिक केन्द्रों को सामान्य रूप से कार्य करने का आग्रह कर दिया। यह निर्णय मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार शाम यहां के रघुनाथ मंदिर में हंगामेदार बैठक हुई जिसमें विधायक बलदेव राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इस समस्या के समाधान का आशवासन दिया गया है। वहीं एमएलसी जुगल किशोर शर्मा ने बताया कि हाउसिंग विभाग के मंत्री द्वारा भी बताया गया है कि समस्या के समाधान के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा।
बुधवार को इस मसल पर हुई बैठक काफी हंगामेदार रही। बैठक में कई पक्षों की विभिन्न राय के चलते देर रात कहीं जाकर एक फैसला लिया जा सका। बाद में यह फैसला हुआ कि सरकार के आश्वासन का जनता को सम्मान करना चाहिए तथा यात्रियों की सुविधाओं पर नजर रखते हुए हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें