एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्थानीय वीसी की मांग जोर पकड़ने लगी

Jammu Updated Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। स्कास्ट जम्मू के वीसी पर उठे विवाद ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। स्कास्ट वीसी पर स्थानीय विशेषज्ञ/शिक्षाविद की नियुक्ति की मांग पर नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन ने सोमवार को ओल्ड यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और स्थानीय कुलपति को नियुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न कालेजों के छात्रों ने यूनियन के रूरल अध्यक्ष नीतिश शर्मा की अध्यक्षता में ओल्ड कैंपस के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। नीतिश का कहना था कि कृषि विश्वविद्यालय होने के कारण ऐसा व्यक्ति कुलपति होना चाहिए, जिसको स्थानीय मौसम के साथ-साथ कृषि से जुड़े अन्य स्थानीय पहलुओं की जानकारी हो लेकिन इसको जम्मू का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि सन 2004 से ऐसा कोई कुलपति विश्वविद्यालय को नहीं दिया गया है। केवल यही नहीं, पिछले तीनों कुलपति विवादों में रहे हैं लेकिन नये कुलपति के लिए प्रेजेंटेशन के लिए एक भी स्थानीय उम्मीदवार को शार्ट लिस्ट नहीं करना स्थानीय प्रतिभा से अन्याय है। यह नहीं भूलना चाहिए कि कुलपति की दौड़ में जम्मू के अलावा कश्मीर से उम्मीदवार दौड़ में हैं।
यूनियन के अध्यक्ष प्रताप सिंह जम्वाल का कहना है कि जम्मू का छात्र वर्ग इस भेदभाव को सहन करने वाले नहीं हैं। उन्होंने खासतौर पर जम्मू से संबंध रखने वाले विधायकों से अपील की कि वह इस मामले को उठाएं और उन विधायकों पर सवाल खड़े किए जो जम्मू के हैं लेकिन उन्होंने खामोशी धारण कर रखी है। प्रताप सिंह का कहना था कि उनका प्रदर्शन यहीं पर खत्म होने वाला नहीं है। अगर जम्मू की प्रतिभा की अनदेखी का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र हमारी मांगें पूरी करो, विवि का कुलपति स्थानीय हो, लेकर रहेंगे अपना हक आदि के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर स्माइल शर्मा, सुनील गौतम, अजय शर्मा, सुमित वर्मा, साहिल मुश्ताक, सिद्धांत डोगरा, अखिल मन्हास, फरीद आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें