एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जाम से बेहाल हुए यात्री

Jammu Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर/चिनैनी। शनिवार को पत्नीटाप और जवाहर टनल के पास हुई बर्फबारी के कारण जम्मू से श्रीनगर जाने वाली गाड़ियों को हाईवे पर जाम से गुजरना पड़ा। सुबह से ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मौसम के बिगड़ने के साथ ही उधमपुर के साथ लगता हाईवे घंटों ठप रहा। दोपहर तक यात्री बेहाल रहे तथा वाहन धीरे-धीरे ही आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को जखैनी हाईवे पर श्रीनगर को जाने वाले ट्रकों को रोक लिया गया। उधमपुर से लेकर पत्नीटाप की ओर जाने वाले यात्रियों को भी जाम से लंबे समय तक गुजरना पड़ा। पत्नीटाप में बर्फबारी के चलते वहां पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे हाईवे पर चलने वाले वाहनों को धीमी गति से ही चलाने की अनुमति है। उधमपुर से चिनैनी जाने वाले यात्री वाहन भी सुबह से दोपहर तक जाम में फंसे रहे, जबकि चिनैनी से बटोत तक जाने वाले यात्री वाहन भी अपने गंतव्यों तक काफी मुश्किलों से पहुंचे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें