जम्मू। विधानसभा में शुक्रवार को अमर उजाला लहराया। पैंथर्स विधायक दल नेता हर्ष देव सिंह ने ‘अमर उजाला’ की प्रति दिखाते हुए आतंकी आत्मसमर्पण नीति पर सवाल उठाते हुए पीओके से अन्य 382 पूर्व आतंकियों की वापसी संबंधी प्रक्रिया पर सरकार से जवाब मांगा। हर्ष देव सिंह ने कहा कि राज्य सरकार बताए कि किस आधार पर राज्य सरकार ने इन आतंकियों की वापसी की प्रक्रिया सुनिश्चित की है। उन्हाेंने कहा कि तयशुदा रूट से अभी तक एक भी आतंकी अथवा उसका परिवार वापस नहीं आया है। इसलिए आतंकी पुनर्वास नीति के तहत इनकों लाभ भी नहीं दिया जा सकता। उन्होंने जोरदार तरीके से अमर उजाला में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए राज्य सरकार से इस पर स्पष्टीकरण की मांग की, लेकिन सरकार की तरफ से किसी ने जवाब नहीं दिया।
और पढ़ें