एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन महिलाओं समेत पांच ने जहर निगला

Jammu Updated Sun, 23 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। शहर और आसपास इलाकों में पांच लोगों ने शनिवार को जहर निगल लिया। नवाबाद थाना के अंतर्गत भगवती नगर निवासी प्रिंस (20) ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन उसे उलटियां आने लगीं। परिवार के लोगों ने सख्ती से पूछा तो प्रिंस ने सच्चाई बताई। तभी परिवार के लोगों ने प्रिंस को जीएमसी में दाखिल करवा दिया। पीर मिठ्ठा थाना के अंतर्गत कृष्ण कालोनी शहीदी चौक में शब्बो (28) ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने शब्बो को तुरंत जीएमसी में दाखिल करवा दिया। दोमाना थाना के अंतर्गत गढ़ी दोमाना निवासी प्रीति (18) ने अपने निवास स्थान पर जहर निगलकर जान देने का प्रयास किया लेकिन लगातार उलटियां आने पर तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों ने पीड़िता को जीएमसी में भर्ती करवाया। विजयपुर निवासी सुनीता (22) ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर नजदीक के अस्पताल में उसे भर्ती करवाया। जहां से सुनीता को जीएमसी रेफर कर दिया गया। रायपुर खैड़ी निवासी सैफी अली (50) ने अपने निवास स्थान पर जहर निगल लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोगों ने उन्हें जीएमसी भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें