एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 पर होगी चर्चा : जुगल

Jammu Updated Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू-पुंछ संसदीय सीट पर जीत हासिल करने वाले भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि मोदी सरकार अनुच्छेद 370 पर चर्चा करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी लहर की वजह से जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र से प्रतिनिधित्व का जो मौका मिला है, वह पूरी कोशिश करेंगे कि जन आकांक्षाओं पर खरे उतर सकें।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-पुंछ संसदीय क्षेत्र में जीत सुनिश्चित होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जुगल किशोर ने कहा कि मोदी लहर पूरे देश की तरह जम्मू-कश्मीर में भी चली है। अनुच्छेद 370 पर भाजपा के स्टैंड पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भाजपा का पहले से यह मानना रहा है कि अनुच्छेद 370 की वजह से रियासत के लोगों को नुकसान हुआ है या फिर फायदा इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान यह देखा जाना चाहिए कि अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर में विकास हुआ है या उन राज्यों में यहां पर यह अनुच्छेद नहीं है। अब मोदी सरकार अनुच्छेद पर चर्चा करेगी। जुगल ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने लोगों को विभाजित करने का पूरा प्रयास किया लेकिन भाजपा और मोदी लहर के सामने वह टिक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग के साथ भेदभाव होता आया है और अब कोशिश रहेगी कि भेदभाव खत्म हो।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें