एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गर्मी की मार जारी, पारा फिर चढ़ा

Jammu Updated Wed, 18 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। संभाग के मैदानी इलाकों में गर्मी की मार जारी है। सोमवार की बारिश से थोड़ी राहत के बाद मंगलवार को पारा फिर चढ़ गया। दिनभर लोग गर्मी में पसीना से तरबतर रहे। गर्मी से बचने के लिए सभी उपाय किए गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक मौसम के पूरी तरह से साफ होने के कारण बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि आर्द्रता में थोड़ी राहत जरूर मिली, मगर गर्मी से कोई निजात नहीं मिल पाई। इधर, गर्मी से बचने के लिए नहरों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गर्मी के बीच अघोषित कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। दोपहर को घंटों की कटौती के चलते हर कोई गर्मी से बेहाल रहा। लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए पंखियों का सहारा रहा। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। कश्मीर संभाग के कई इलाकों में बारिश के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिली है। श्रीनगर में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेह में भी गर्मी का असर दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें