एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आयकर छूट कम मिलने से मायूसी

Jammu Updated Sat, 12 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। केंद्र सरकार का आम बजट सरकारी मुलाजिमों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है। उनका कहना है कि आयकर छूट को ज्यादा बढ़ाया नहीं गया है। जम्मू-कश्मीर मेडिकल इंप्लाइज फेडरेशन के प्रधान सुशील सूदन का कहना है कि आम बजट से मुलाजिमों ने आयकर छूट में कम से कम चार लाख रुपये तक की उम्मीद लगाई थी। लेकिन इसमें सिर्फ पचास हजार रुपये की ही बढ़ोतरी की गई है। फेडरेशन के महासचिव विनोद शर्मा का कहना है कि 80 सी में भी कर्मचारियों को ज्यादा राहत नहीं दी गई। इसमें कर्मचारी ज्यादा निवेश करके आयकर छूट का लाभ पा सकता है। आम बजट कर्मचारियों के हित में नहीं है। जीएमसी नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान मधु खजूरिया का कहना है कि टैक्स रिबेट में ज्यादा राहत नहीं दी गई है। नान गजटेड इंप्लाइज यूनियन (आईएसएम) के प्रधान अशोक मगोत्रा का कहना है कि घर की रसोई के लिए आम बजट ठीक है। लेकिन कर्मचारियों के नजरिए से इसमें कुछ खास नहीं दिया गया है। आल डिपार्टमेंट ड्राइवर एंड क्लीनर फेडरेशन जम्मू (प्रोवियंस) के प्रधान अनूप सिंह जंबाल का कहना है कि कर्मचारियों को आयकर छूट में बढ़ावा दिया जाना चाहिए था। लेकिन मोदी सरकार से निराशा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें