एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ड्राइवर को पीटने वाले तीन गिरफ्तार एक फरार

Jammu Updated Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। मांडा इलाके में रविवार की रात एक टैक्सी चालक को रोककर उसे लूटने का प्रयास करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों ने टैक्सी ड्राइवर को टोके से बुरी तरह घायल कर दिया था। पक्का डंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बडगाम निवासी अरशद अहमद मीर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को अपनी टैक्सी में श्रीनगर की ओर जा रहा था। मांडा के पास दो बाइक में सवार चार युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। अरशद ने जब टैक्सी रोक दी तो चारों लोगों ने उसे बाहर निकलने को कहा। जब वह नहीं निकला तो उन्होंने उसे टोके से मारा, जिससे उसके शरीर में कई स्थानों पर चोट आई। ड्राइवर के अनुसार आरोपी उससे रुपये छीनने का प्रयास कर रहे थे। जब उन्होंने अरशद को मारना शुरू किया तो वह चिल्लाने लगा। इसी दौरान मांडा के पास तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख सभी हमलावर बाइक से फरार हो गए।
बाइक के नंबरों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें रवि और सनी (निवासी डोगरा हाल) और पम्मी (भगवती नगर) शामिल है, जबकि उनका एक अन्य साथी लाली फरार बताया जाता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हथियारों से हमला कर घायल करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें