एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिंसा पर सिखों का गुस्सा भड़का

Jammu Updated Wed, 30 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सहारनपुर हिंसा के खिलाफ जम्मू के सिखों ने उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया। जम्मू-कश्मीर सिख काउंसिल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख नानक नगर स्थित गुरुद्वारे के समक्ष इकट्ठा हुए और सिखों पर हुए अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी की। काउंसिल के प्रेसीडेंट हरमोहिंदर सिंह ने कहा कि सहारनपुर दंगों की वे निंदा करते हैं। दो समुदाय के बीच दंगे एक योजना के तहत हुए और इसके दोषियों को सामने लाया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व धार्मिक स्थल की जमीन को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद हुई हिंसा में सिखोें की दुकानों को आग लगा दी गई थी। हालांकि प्रशासन ने तनाव को देखते हुए सहारनपुर में कर्फ्यू लगा दिया। लेकिन सिखोें का कहना है कि यदि प्रशासन ने पहले ही कड़े कदम उठाए होते तो हिंसा की नौबत नहीं आती। उन्होंने अखिलेश सरकार से अपील की कि अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान की जाए और इस हिंसा में प्रभावित होने वाले लोगों को आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें