एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बढ़े दाम से और लाल हुआ टमाटर

Jammu Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सब्जियों को लेकर महंगाई की दर बढ़ती ही जा रही है। रसोई घरों से अब सब्जियां नदारद होने लग गई हैं। लाल टमाटर का इसमें सबसे ज्यादा हाथ है। हर सब्जी की शान कहे जाने वाले टमाटर की बाजारों में शान यह है कि इन दिनों 80 रुपये के दामों के साथ इसका रंग और भी सुर्ख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले जिन सब्जियों के दाम बीस से तीस रुपये थे, उनके दामों में सीधे-सीधे 30 से 40 रुपये की बढ़ाेतरी हई है। प्याज तो पहले ही लोगों को रुला रहा था लेकिन टमाटर ने और भी ज्यादा जेब ढीली करवाने की तैयारी कर ली है। महंगाई का आलम यह है कि कई सब्जियां ऐसी हैं जिनके दाम करीब 20 दिनों से ज्यों के त्यों बने हैं। सब्जियों के बढ़ते दामों से फिलहाल कहीं कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। भिंडी, लौकी, आलू, प्याज, और नंदडू के दाम 15 दिनों से वही हैं। जबकि 30 से 40 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिकने वाला मटर भी इन दिनों 60 से 80 रुपये किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। नींबू की खट्टास कम नहीं हुई है। 70 से 80 रुपये किलो के दामों से नींबू भी लगातार लोगों के दांत खट्टे कर रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें