एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आधे घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर। मंगलवार शाम को आधे घंटे की तेज बारिश नेे लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन बारिश का पानी गंदगी के साथ घरों व गलियों में जमा होने के बाद लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम को बारिश के बाद शहर में ज्यादातर सड़कों व गलियों में गंदगी नजर आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया था। बीच में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन फिर से बादल छाने के बाद बारिश की संभावना बनी रही। शाम करीब चार बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देखते-देखते पूरे शहर में नालियों व नालों में जमा गंदगी सड़कों व गलियों में फैल गई। इस दौरान नगर परिषद की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। नगर परिषद ने नालियों व नालों की सफाई नहीं कराई थी। लंबी गली, शिवनगर व अन्य कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों व आंगन में पहुंच गया। शिवनगर में तेज बारिश के दौरान पुराने राजमार्ग से गंदगी व पानी यूनियन चर्च परिसर में पहुंच गया। इससे चर्च में आए लोग परेशान रहे। पुराना राजमार्ग व धार रोड पर भी गंदगी भर गई थी। इस दौरान शहरवासी परेशानियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने को मजबूर रहे। शाम तक रुक-रुक कर बारिश जारी थी। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। आज भी मौसम के खराब रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें