एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकारी महिला कॉलेज में 106 छात्राओं ने लिया ए डमिशन

Updated Sat, 23 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

उधमपुर। सरकारी महिला कालेज उधमपुर में पार्ट वन की एडमिशन की प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को कुल 106 छात्राओ ने एडमिशन ली। इसकी अंतिम तारीख नौ जुलाई है। इसके बाद विद्यार्थियों को लेट फीस के साथ एडमिशन लेनी होगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कट आफ मेरिट सूची जारी होने के बाद वीरवार को कालेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन बिजली की कटौती के कारण विद्यार्थी एडमिशन नहीं ले पाए थे। शुक्रवार को बिजली की परेशानी नहीं रही। सरकारी महिला कालेज में आर्ट्स में कुल 75 छात्राओं ने एडमिशन हासिल की। इसके अलावा साइंस स्ट्रीम में कुल 22, कामर्स में आठ और बीसीए में एक छात्रा ने एडमिशन हासिल की है। महिला कालेज में बीसीए स्ट्रीम पहली बार शुरू हुआ है। प्रिंसिपल डा. चंद्र शेखर ने बताया कि नौ जुलाई को एडमिशन की अंतिम तारीख है। 10 जुलाई से 19 जुलाई तक 290 रुपये लेट फीस के साथ छात्राएं एडमिशन ले सकती हैं और 20 से 29 जुलाई तक एडमिशन के लिए 2640 रुपये लेट फीस भर कर एडमिशन मिलेेगी और इसके लिए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें