एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

15 हजार रिफ्यूजी परिवार अब भी पीएम पैकेज से वंचित

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रियासत के रिफ्यूजियों को प्रधानमंत्री पैकेज के तहत मिली राशि का अभी आधा पैसा तक नहीं मिल पाया है। अब भी हजारों लोग ऐसे हैं, जो सहायता मिलने से वंचित हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने आरटीआई के तहत यह जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी में बताया गया है कि अब तक कुल 929.72 करोड़ रुपये ही जारी किए गए हैं। अभी करीब एक हजार करोड़ रुपये बाकी हैं, जो लोगों तक नहीं पहुंचे। 1947 के पीओजेके रिफ्यूजी, 71 और 65 के रिफ्यूजियों के लिए दो हजार करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया था। ताकि इन लोगों को राहत मिल सके। अब तक 20940 परिवारों को ही राशि मिली है। जबकि 15240 परिवारों को पैसा मिलना बाकी है। किसान वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के नेशनल प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी का कहना है कि तीन साल पहले यह पैकेज घोषित किया गया था, लेकिन 15 हजार से अधिक परिवार इससे वंचित हैं। अधिकतर रिफ्यूजी सीमावर्ती और ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, लेकिन सरकार इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही। लोग हर रोज दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें