उधमपुुर। पुलिस ने रविवार को टिकरी इलाके में मवेशियों की तस्करी का प्रयास विफल करते हुए ट्रक से 16 मवेशी बरामद किए। पुलिस के रोके जाने के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। जानकारी अनुसार पुलिस ने टिकरी नाके में जम्मू से घाटी की तरफ जा रहे ट्रक (जेके02एडी-2435) को तलाशी के लिए रोका। चालक ट्रक को किनारे पर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो अंदर से अंदर से 16 मवेशी बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।