एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जेयू ने वापस लिया आदेश

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। कई दिन से प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं का संघर्ष बुधवार को रंग लाया। जम्मू विश्वविद्यालय ने बैक लाग समेत सभी छात्रों को ग्रेजुएशन के छठे सेमेस्टर में दाखिला शुरू कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इससे पहले विभिन्न कालेजों केछात्र-छात्राओं ने विवि पहुंचकर हंगामा किया। विश्वविद्यालय परिसर में घुसने की कोशिश में एबीवीपी के एक पदाधिकारी प्रतीक शर्मा लाठी लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एबीवीपी और एनएसएफ के नेतृत्व में जीसीडब्लयू गांधीनगर, एमएएम समेत अन्य कालेजों के छात्र जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर एकत्र हो कर धरना-प्रदर्शन किया। गेट बंद देखकर कुछ ने गेट पर चढ़ने की कोशिश भी की। एबीवीपी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनाली वैद ने जेयू पर छात्रहिताें के विरोध में काम करने का आरोप लगाया। विवि प्रशासन की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर आक्रोशित छात्रविवि के भीतर घुस गए। हालात बिगड़ते देख बैठक में डीन एकेडमिक अफेयर्स ने स्टेच्यू 41 की शर्त तीन में ढील का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इसके मुताबिक पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने वाले सभी छात्राें को छठे सेमेस्टर में प्रोमोट कर दिया जाएगा।

सभी कालेजों में हुआ प्रदर्शन
जम्मू विवि के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके छात्रों को छठे सेमेस्टर में प्रवेश देने की मांग पर जीसीडब्ल्यू गांधीनगर, जीजीएम साइंस कालेज व एमएएम कालेज में प्रदर्शन हुआ। एमएएम कालेज में छात्र नेता प्रतीक शर्मा, कालेज अध्यक्ष प्रभु दयाल, कालेज सचिव रंजीत, जीजीएम साइंस कालेज में एबीवीपी महानगर सचिव अक्षय शर्मा और अक्षय परिहार ने धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें