एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच दिन बाद आरोपी चालक गिरफ्तार

Updated Sat, 08 Sep 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आरएस पुरा। पांच दिन पहले दिवानगढ़ में कार-बाइक टक्कर मामले में वांछित कार चालक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान गुरमीत सिंह उर्फ विक्की पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी बरोटा (रामगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच दिन पहले सोमवार को सीमावर्ती गांव दिवानगढ़ में कार-बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं आरोपी घटना के बाद से कार छोड़ कर फरार था। मंगलवार को जीएमसी में घायल की मौत हो जाने पर परिजन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर सड़क पर उतर आए थे। उन्होंने रोष स्वरूप दलजीत चौक पर शव रख कर आरएस पुरा-जम्मू मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था।
एसडीपीओ सौरभ पराशर ने बताया कि दुर्घटना के बाद ही पुलिस ने कार को जब्त कर लिया था। गुरमीत को पकड़ने के लिए दबिश जारी थी, जिसमें पुलिस को शुक्रवार को सफलता मिली है। आरएस पुरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर कारवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें