अखनूर। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि जब कश्मीर के राजनेता कुर्सी पर बैठते हैं। तो देश के हितों की बात करते हैं। जब सत्ता में नहीं होते तो देशद्रोह की बातें करते हैं। ऐसे में कश्मीर के हुकमरानों ने जम्मू के लोगों को बांटने का प्रयास किया है। मगर अब उनकी ऐसी चाल नहीं चलेगी।
पूर्व मंत्री ने कहा पूर्व सरकार के दौरान कश्मीर के अलगाववादी नेता को हमेशा ही रियायतें दी जाती रहीं। मगर केंद्र सरकार ने सभी नेता पर एनआई का शिकंजा चलाया। जिस पर वे दिल्ली में तलब हुए। कई के चार पीढ़ियों के खाते खोल दिए। पीडीपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सत्ता जाने पर बयान दे रही हैं अगर 370 से छेड़छाड़ की गई तो राज्य में 70 प्रतिशत लोग तिरंगा उठाने वाले नहीं मिलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी देशद्रोही बयान दे रहे हैं। मगर राज्य क्रिकेट अकादमी में 47 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच अभी बाकी है।
इस अवसर पर गुल्लु राम, कुलदीप सिंह, बाबू राम, सुभाष लंगर, राकेश मल्होत्रा, शिल्पा महाजन, बाबा भारती, चमन लाल कनाथिया आदि मौजूद थे।
-------
अखनूर फोटो
मोदी की नीतियों पर देश का सम्मान बढ़ा
अखनूर। भाजपा रविवार को हुई मासिक बैठक में प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा की लहर चल रही है। अगली सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गठित होगी। मोदी की नीतियों पर देश का सम्मान बढ़ा है। अजहर मसूद को आतंकवादी घोषित किया गया है। यह भारत को एक बड़ी सफलता मिली है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान मात्र खानापूर्ति होती थी। पाकिस्तान को मजबूर होकर आतंकवाद पर लगाम लगाना पडे़गा। जो मोदी की कूटनीति का सफल हिस्सा है। पूर्व मंत्री पंडित गोविंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा गरीब और किसानों की सरकार है केंद्र सरकार की नीतियों के मध्य ही पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है। इस अवसर पर मंडल प्रधान राम लाल, अशोक मित्रा, संसार सिंह, चंचल सिंह, त्रिलोचन शर्मा, उत्त सिंह, शमशेर सिंह, मिलखी राम, परमानंद आदि मौजूद थे। ब्यूरो
फोटो
‘ नरेंद्र मोदी की देश को जरूरत’
ज्यौड़ियां। भाजपा नेताओं ने रविवार को छंब विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने क्षेत्र की समस्याएं रखीं और उनका समाधान कराने का अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा नेता कमल भगत ने कहा कि नरेंद्र मोदी की देश को जरूरत है। विश्व में भारत नाम चमकाना है। कमल भगत ने लोगों को केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं से लोगों को जागरूक किया और आग्रह किया कि इनका लाभ उठाएं। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, राम लाल, रोकी सिंह, जय सिंह तथा अजय सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो