एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राहुल सिंह को स्ट्रांग मैन का खिताब

Updated Thu, 15 Feb 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू पावर लिफ्टिंग क्लब की तरफ से बुधवार को पावर लिफ्टिंग बैंच प्रेस और डैड लिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राहुल सिंह ने स्ट्रांग मैन के खिताब पर कब्जा जमाया। जगबीर सिंह को स्ट्रांग मैन बैंच प्रेस और सोमिया स्ट्रांग वूमन का खिताब जीतने में सफलता पाई। प्रतियोगिता में कुल 137 पावर लिफ्टरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्टर इंडिया के लिए सिलेक्शन ट्रायल 17 को
बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन जम्मू कश्मीर की तरफ से 17 फरवरी को मिस्टर इंडिया 2018 और मिस्टर नार्थ इंडिया 2018 के लिए सिलेक्शन ट्रायल होंगे। आयोजन इंटरनेशनल जिम सैनिक कालोनी में शाम चार से छह बजे तक होगा। ट्रायल में सफल रहने वाले प्रतिभागियों को महाराष्ट्र में 23 से 25 मार्च तक होने वाली 11वीं सीनियर बाडी बिल्डिंग (मिस्टर इंडिया) और छठी फिजिक स्पोर्ट्स मैन और वूमन नेशनल बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसी तरह 25 फरवरी को पंजाब के लुधियाना में होने वाली नार्थ इंडिया बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें