एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कुते ने मचाया शोर तो पकड़े गए चोर।

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रियासी। कस्बे में एक आवारा कुत्ते के भौंकने पर चोरी का प्रयास विफल हो गया। वहीं, गश्त पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दो लोगों को दबोच लिया। उनकी पहचान काकू राम और मुन्ना कुमार निवासी पनासा (ठाकराकोट) के रूप में हुई है और यह दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। मामला कस्बे की एसके रेडियो एवं मोबाइल शॉप का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार के सामने स्थित एसके रेडियो एवं शॉप पर मंगलवार देर रात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन शटर खोलने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं, कुत्ते के भौंकने पर गश्त में तैनात पुलिस कर्मियों ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद हुए हैं। बुधवार सुबह सुबह सीसीटीवी कैमरे को देख कर दोनों की पहचान होने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें