एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विशनह क्षेत्र मैं शराब की दुकाने नहीं खोलने देंगे ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में सरपंच पंच महिलाएं धरना प्रदर्शन में उतरे

जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में मांगों के लेकर धरने पर बैठे पंच सरपंच व अन्य। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन

Next Article

बिश्नाह। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में ऑल जम्मू-कश्मीर पंच सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले क्षेत्र में शराब की दुकानें खोले जाने के विरोध में पंच, सरपंच, स्थानीय लोग और महिलाएं धरने पर बैठ गए हैं। एसोसिएशन के प्रदेश उप प्रधान जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शराब माफिया के साथ मिलकर जो क्षेत्र में शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, उन्हें हम नहीं खुलने देंगे। इसके लिए हम आज से धरना पर हैं। जब तक हमें उचित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक हम धरना जारी रखेंगे। वहीं खैरी बी के सरपंच विजय सैनी ने कहा कि शराब माफिया के साथ मिलकर उन्हें डराया जा रहा है। हम शांतिपूर्वक धरना जारी रखेंगे। पिछले दिनों खैरी में शराब की दुकान खोले जाने के बाद जब हम उसे शांति पूर्वक दुकान को नहीं खोलने देना चाहते थे, तो शराब माफिया के लोगों ने ही अपनी दुकान को तोड़ा। हमारे पंचों सरपंचों पर मामले दर्ज कराए, ताकि हम दबाव में आ जाएं। पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह चाढ़क ने कहा कि हम अपना विरोध ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों को खोले जाने के विरोध में जारी रखेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें