एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर में प्रदर्शनकारियों ने SOG कैंप पर किया हमला, फायरिंग में दो घायल

ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में ह‌िंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

Next Article

कश्मीर हिंसा के तहत रविवार को छिटपुट घटनाएं हुईं। भीड़ ने शोपियां जिले के इमाम साहब क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर पथराव किया और एसओजी कैंप पर हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए की गई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इस बीच बारामुला के सोपोर के घायल युवक की रविवार को अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि युवक पेड़ से गिरने से घायल हुआ था न कि हिंसा में। सोपोर पुलिस स्टेशन में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। 

श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों के अलावा अनंतनाग, पुलवामा, बारामुला तथा शोपियां में कर्फ्यू रविवार को भी जारी रहा। इसके अलावा पूरी घाटी में पाबंदियां हैं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने पेलेट गन पर रोक की मांग की

राहगीरों से पूछताछ करते सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
श्रीनगर के नौहट्टा, खानयार, बटमालू, सफाकदल तथा महाराजगुंज थाना क्षेत्र में कर्फ्यू है। इस बीच मोबाइल इंटरनेट सर्विस और रेल सेवा ठप है। अलगाववादियों के बंद के आह्वान से घाटी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। 

कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पेलेट गन के इस्तेमाल पर रोक संबंधी पीआईएल की जल्द से जल्द सुनवाई करने की मांग की है। चीफ जस्टिस ने सोमवार को सुनवाई के लिए तिथि तय की है।

एसोसिएशन ने आठ जुलाई के बाद पेलेट गन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घायलों को मुआवजा देने तथा राज्य और राज्य के बाहर बेहतर इलाज कराने को भी कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें