एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सहायक से दुराचार में फंसे ब्रिगेडियर ने दिया इस्तीफा

ब्यूरो/अमर उजाला, पूंछ Updated Tue, 26 Aug 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अपने सहायक के साथ दुराचार के आरोपों का सामना कर रहे ब्रिगेडियर ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि सेना ने इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया। आरोपी ब्रिगेडियर जम्मू और कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने के बाद ब्रिगेडियर को इंफैंट्री डिवीजन से अटैच कर दिया गया था। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के चलते बाद में आरोपी सैन्य अधिकारी को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया। सेना में सहायकों को पहले बैटमैन (फौजी का नौकर) के नाम से जाना जाता था।

ये नियमित लड़ाकू सैनिक होते हैं जिनको आधिकारिक कामों में मदद के लिए अधिकारियों के साथ नियुक्त किया जाता है। हालांकि इस प्रणाली को खत्म करने की मांग की जा रही है क्योंकि इनका घरेलू कामों में इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें