एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा में राष्ट्रीय राइफल्स ने शुरू की आतंकियों की तलाश, गहन सर्च ऑपरेशन

अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तलाशी अभियान में जुटे सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन

Next Article

कश्मीर के पुलवामा में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स के द्वारा बुधवार को गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्च ऑपरेशन में सेना के साथ साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी शामिल हो रहे हैं। मिली सूचना के मुताबिक सेना को इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। 

गौरतलब है कि इससे पूर्व उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया था जिस दौरान हिंसा होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा मंगलवार को शोपियां जिले में भी सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें