अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:44 PM IST
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा दो जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने हर घर की तलाशी ली।
सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह शोपियां जिले के केलर में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर सेना की राष्ट्रिय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा केलर के बर्थिपुरा गाँव की घेराबंदी की गई और इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सुरक्नेषआ बलों ने सेब के बगीचों के साथ साथ घरों की भी तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि कई घंटे तक इलाके में जारी इस ऑपरेशन के दौरान आतंकियों का कोई भी सुराग हाथ न लगने पर इस सर्च ऑपरेशन को स्थगित किया गया।
वहीं शाम को जिले के नाजनीनपुरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर इलाके की घेराबंदी कर इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा साँझा तलाशी अभियान छेड़ा गया। इसी बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में ऑपरेशन जारी था।