एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

PoK पर फारूक के बिगड़े बोल, 70 साल में तय नहीं कर पाए अब कहते हैं ये हमारा हिस्सा है

अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Updated Thu, 16 Nov 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : ani
विज्ञापन

Next Article

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष सांसद फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बार फारूक ने कुछ ज्यादा पाक प्रेम दिखाते हुए कहा कि पीओके इनके बाप का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेकां अध्यक्ष ने यह बात एलओसी के पास उड़ी सेक्टर में एक जनसभा के दौरान कही। उन्होंने यह भी कहा कि भारत-पाक को वार्ता शुरू करनी चाहिए। फारूक ने कहा, आखिर कब तक ऐसे ही बेगुनाह लोगों का खून घाटी में बहता रहेगा और हम यह कहते रहेंगे कि पीओके हमारा हिस्सा है। उन्होंने यह बयान लाइन ऑफ  कंट्रोल के पास उड़ी सेक्टर में दिया।

पढ़ें:- ‘आजाद कश्मीर’ मांगने वालों के लिए AK 47 लेकर तैयार खड़े हैं हमारे जवान: तोगड़िया

उन्होंने कहा कि 70 साल बीत गए हैं। वहां पाकिस्तान है और यहां हिंदुस्तान है। 70 साल से ये पीओके को हासिल नहीं कर सके हैं और आज भी यह कहते हैं कि पीओके हमारा हिस्सा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी फारूक ने पीओके को लेकर पाक प्रेम दिखाया था और पीओके को सीधे-सीधे पाकिस्तान का हिस्सा बताया था और कहा था कि उसे पाकिस्तान से कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने रियासत में पंचायत चुनाव पर कहा कि नेकां इसके लिए तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें